फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University sent proposal of 32 crore to government under Khelo India scheme due to prepare nursery of players

खुशखबर: खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय, खेलो इंडिया योजना शासन को भेजा गया है 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Tue, 13 Jul 2021 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 PM IST
सार

खेलो इंडिया योजना में शासन को भेजा गया है 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव। 

विज्ञापन
Gorakhpur University sent proposal of 32 crore to government under Khelo India scheme due to prepare nursery of players
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के लिए कार्ययोजना बनाई है। खेल सुविधाओं के विकास के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


कार्ययोजना के तहत सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल और बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण होगा। साथ ही 100 खिलाड़ियों को स्नातक स्तर पर महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप प्रदान की जाएगी। फेलोशिप के तहत खिलाड़ियों के रहने, भोजन, निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ट्यूशन फीस के खर्च का वहन भी विवि द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
स्नातक प्रवेश परीक्षा से छूट
सत्र 2021-22 की स्नातक प्रवेश परीक्षा से खिलाड़ियों को छूट दी जाएगी। उनकी शारीरिक योग्यता, खेल कौशल और पूर्व खेल उपलब्धियों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। चयन के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। उनकी संस्तुति के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन खेलों के लिए होगा चयन
खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, जूडो, ताइक्वांडो, टेनिस, कुश्ती, तीरंदाजी, हॉकी और बैडमिंटन खेलों के लिए होगा। फिलहाल सात कोच तैनात किए जाएंगे, जिन्हें 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

अधिसंख्य कोटा में मिलेगा प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च स्कॉलर्स को अधिसंख्य कोटा में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इस कोटे के तहत केवल कर्मचारियों के आश्रितों को प्रवेश मिलता था, मगर कोटे के तहत आवेदकों की संख्या कम होने की वजह से सीट रिक्त रह जाती थी। इस वजह से विवि प्रशासन ने मूल सीट से बिना कोई छेड़छाड़ किए, अब इस कोटे से प्रवेश देने की तैयारी की है।
 
इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की स्थापना
पूर्वांचल के खिलाड़ियों में खेल की संस्कृति विकसित करने के लक्ष्य से इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की स्थापना की है। जहां नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एमए (फिजिकल एजुकेशन) समेत अन्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स चलाया जाएगा। विशेषज्ञ के रूप में बीएचयू वाराणसी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ आरएन सिंह को नियुक्त किया गया है। कोर्स विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद से मंजूर किए गए हैं। 31 मई से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed