फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Salary will be credited to the account only upon biometric attendance.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : बायोमेट्रिक हाजिरी होगी, तभी खाते में आएगा वेतन

Thu, 10 Sep 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University: Salary will be credited to the account only upon biometric attendance.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति वेतन भुगतान का आधार बनेगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विश्वविद्यालय में कार्य संस्कृति को जवाबदेह और समयबद्ध बनाने के लिए सभी स्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। नई व्यवस्था के तहत हर माह की पहली तारीख को पिछले माह का वेतन बैंक खाते में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में हर महीने की 25 तारीख तक पिछले माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति का सत्यापन कराया जाएगा। शिक्षक और कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक, अधिष्ठाता अथवा अध्यक्ष के माध्यम से उपस्थिति का सत्यापन कराएंगे। सत्यापित रिकॉर्ड कंप्यूटर सेंटर को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी रिकॉर्ड के आधार पर वेतन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

वेतन भुगतान में देरी न हो, इसके लिए 28 तारीख तक वेतन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद वित्त अधिकारी कार्यालय द्वारा अगले माह की पहली तारीख को संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन भेजा जाएगा। उपस्थिति दर्ज होने से मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी और वेतन भुगतान में रिकॉर्ड के आधार पर निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed