फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Result of Masters entrance examinations declared

गोरखपुर विश्वविद्यालय: परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित, जल्द होगी काउंसिलिंग

Mon, 04 Oct 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Oct 2021 06:21 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में परास्नातक के विभिन्न विषयों की 1905 सीटों पर 11000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एक सीट पर पांच से अधिक अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Result of Masters entrance examinations declared
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में दाखिला के लिए आयोजित परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी एमए, एमएससी, एमकॉम समेत अन्य परास्नातक के विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddu.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। काउंसिलिंग का कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में परास्नातक के विभिन्न विषयों की 1905 सीटों पर 11000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एक सीट पर पांच से अधिक अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत तैयार किए गए रोजगार परक पाठ्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, स्पोर्ट्स फेलोशिप, पीडीएफ और जेआरएफ फेलोशिप के लिए देश-विदेश के विद्यार्थियों में लोकप्रियता बढ़ी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक समेत स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के कुल 142 पाठ्यक्रमों के लिए थाईलैंड, नेपाल समेत कुल 38 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के साथ यूपी समेत 31 राज्यों से 57500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। स्नातक के विभिन्न विषयों की 4022 सीट के लिए 45000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed