फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Prof. Pratyush Dubey nominated as Hindi Advisor in Ministry of Home Affairs Government of India

उपलब्धि: डीडीयू के प्रो. प्रत्यूष दुबे भारत सरकार के गृह मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार नामित, लोगों ने दी बधाई

Thu, 05 Aug 2021 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 04:09 PM IST
सार

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रकाशित होने वाले पत्र 'स्वदेश' पर उन्होंने अपना उल्लेखनीय शोधकार्य किया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Prof. Pratyush Dubey nominated as Hindi Advisor in Ministry of Home Affairs Government of India
आचार्य प्रो. प्रत्यूष दुबे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में आचार्य प्रो. प्रत्यूष दुबे भारत सरकार के गृह मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार नामित किये गए हैं। कुशीनगर जनपद के रहने वाले प्रो. दुबे की शिक्षा- दीक्षा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में हुई है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रकाशित होने वाले पत्र 'स्वदेश' पर उन्होंने अपना उल्लेखनीय शोधकार्य किया है। अब तक उनकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में हिन्दी पत्रकारिता से संबंधित अत्यंत विशिष्ट आलेख एवं शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन


प्रो. प्रत्यूष दुबे अनेक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं में सक्रिय हैं। भारतीय हिन्दी परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आजीवन सदस्य प्रो. दुबे ने सामाजिक संस्था रोटरी क्लब एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव ने अपने पत्र के माध्यम से इस आशय की सूचना दी है। इस अवसर पर हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त , प्रो.अनन्त मिश्र, प्रो. चित्तरंजन मिश्र,  प्रो. कमलेश गुप्त, प्रो. विमलेश मिश्र, डॉ. अखिल मिश्र, अमित उपाध्याय, प्रो.अजय शुक्ल, प्रो. हेमशंकर वाजपेयी, डॉ. प्रदीप राव, प्रो.रजवन्त राव, प्रो. हर्ष सिन्हा, , प्रो. विजय कुमार,  प्रो. संजीत गुप्त, डॉ. सुनील यादव आदि ने हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed