{"_id":"6a5bee1a807b010ef0068652","slug":"gorakhpur-university-logo-selected-through-an-on-the-spot-competition-unveiled-by-the-vice-chancellor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1390196-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दीक्षांत का लोगो जारी, शिवम की डिजाइन बनी आधिकारिक प्रतीक चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दीक्षांत का लोगो जारी, शिवम की डिजाइन बनी आधिकारिक प्रतीक चिह्न
Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय : ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता से चुना गया लोगो, कुलपति ने किया विमोचन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह का आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) शनिवार को जारी कर दिया गया। कमेटी हॉल में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने लोगो का विमोचन किया।
दीक्षांत समारोह के लोगो के चयन के लिए पहली बार ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता आयोजित की गई। 16 जुलाई को ललित कला एवं संगीत विभाग में हुई प्रतियोगिता में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से छह प्रतिभागियों ने डिजिटल और शेष ने पारंपरिक कला माध्यमों से अपने लोगो तैयार किए।
प्रतियोगिता में ललित कला एवं संगीत विभाग के शोधार्थी शिवम गुप्ता का लोगो प्रथम स्थान पर रहा। इसी विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव दूसरे और प्राणि विज्ञान विभाग की एमएससी छात्रा विशाखा प्रजापति तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार शिखा गुप्ता, अंशिका निषाद और अभय वर्मा को मिला। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विभाष मिश्र ने बताया कि पारदर्शिता, मौलिकता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार ऑन द स्पॉट प्रारूप अपनाया गया।
विज्ञापन
दीक्षांत का प्रतीक चिह्न केवल एक डिजाइन नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विद्यार्थियों की मौलिक सोच और रचनात्मकता ही विश्वविद्यालय की असली पहचान है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति