फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Link locked future of hundreds of students

गोरखपुर विश्वविद्यालय: लिंक ने लॉक किया सैकड़ों छात्रों का भविष्य, प्रवेश से वंचित

Tue, 29 Aug 2023 05:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

गोविवि प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. विनय सिंह ने बताया कि परास्नातक के विषयों में सीटें करीब भर चुकी हैं। बीए, बीएससी एवं सेल्फ फाइनेंस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया जा रहा है। इस दौरान शुल्क जमा करने से वंचित रह गए छात्रों को भी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Link locked future of hundreds of students
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराने के बाद शुल्क जमा करने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी लिंक खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह खुला नहीं। इस बीच लिंक लॉक होने जानकारी हुई तो विद्यार्थी परेशान हो गए। कई का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते लिंक के साथ ही उनका भविष्य भी लॉक हो गया है।

विज्ञापन


हर रोज बड़ी संख्या में छात्र शुल्क नहीं जमा करने की शिकायत लेकर प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव कार्यालय और मोहन सिंह भवन स्थित प्रवेश के लिए बने हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे हैं। सोमवार की दोपहर में हेल्प डेस्क की खिड़की पर शुल्क जमा नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन व एजेंसी की गलती का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीसीए अदि पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र शुल्क नहीं जमा कर पाने के चलते प्रवेश से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्वाइंट नार्मल करना भूल गया था कांटावाला, इसलिए गलत ट्रैक पर चली गई थी संपर्क क्रांति

विज्ञापन
विज्ञापन

बीए में शुल्क जमा करने के लिए खोला गया लिंक

बीए में प्रवेश के लिए शुल्क नहीं जमा कर पाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार की दोपहर में दोबारा लिंक खोला। बीए की कुल सीट 1970 के सापेक्ष अबतक करीब 1450 छात्र ही शुल्क जमा कर सके हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों के शुल्क नहीं जमा करने की जानकारी होने व सीट रिक्त रह जाने के लिए दोबारा लिंक खोला गया।

नए कटऑफ लिस्ट के जरिए प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा मौका
गोविवि प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. विनय सिंह ने बताया कि परास्नातक के विषयों में सीटें करीब भर चुकी हैं। बीए, बीएससी एवं सेल्फ फाइनेंस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया जा रहा है। इस दौरान शुल्क जमा करने से वंचित रह गए छात्रों को भी मौका दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह

नीचे के कुछ मामले तो बानगी हैं...

केस-1

बीएससी मैथ में प्रवेश के लिए साक्षी त्रिपाठी ने 14 अगस्त को काउंसिलिंग कराई। बताया गया कि दो दिन में वेबसाइट पर लिंक शो करने पर शुल्क जमा हो जाएगा। 20 अगस्त तक लिंक नहीं मिलने पर वह विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने लगीं। इस बीच दो दिन पहले लिंक लॉक कर दिया गया। शुल्क नहीं जमा कर पाने से उनका प्रवेश नहीं हो पाया।

केस-2

एमए मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए देवरिया, गौरीबाजार निवासी शुभी ने 14 अगस्त को काउंसिलिंग कराई। इसके बाद शुल्क जमा करने के लिए लिंक का इंतजार करने लगीं। तीन दिन पहले लिंक लॉक हो गया। शुल्क जमा नहीं होने से वह परेशान हो गई। विश्वविद्यालय पहुंच कर इस बारे में जानकारी का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

केस-3

बीए में प्रवेश के लिए खजनी क्षेत्र के रहने वाले अजय ने 12 अगस्त को काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग के बाद दूसरे दिन से ही वह शुल्क जमा करने के लिए लिंक का इंतजार करने लगे। 24 अगस्त को लिंक लॉक हो गया। इसके बाद वह परेशान होकर विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed