{"_id":"6197798219a00d01956da48b","slug":"gorakhpur-university-international-alumni-meet-will-be-held-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: एक मई से होगी अंतरराष्ट्रीय एल्युमिनाई मीट, कुलपति ने दिया पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: एक मई से होगी अंतरराष्ट्रीय एल्युमिनाई मीट, कुलपति ने दिया पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश
Fri, 19 Nov 2021 03:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Nov 2021 03:46 PM IST
सार
कुलपति ने रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति ने निर्देश दिया कि शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब एल्युमिनाई मीट तीन दिवसीय होगी। एक मई को अंतरराष्ट्रीय और दो और तीन मई 2022 को राष्ट्रीय एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया जाएगा। कोविड के चलते इस वर्ष इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने एल्युमिनाई सेल के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। इसमें संभावित तिथियां तय की गई हैं। बैठक में सेल के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी विभागों ने ऑनलाइन एल्युमिनाई मीट का आयोजन कर अपने-अपने विभाग के एल्युमिनाई की सूची तैयार कर ली है। यह सूची उनके पास भी आ चुकी है।
विज्ञापन
कुलपति ने की परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा
कुलपति ने रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति ने निर्देश दिया कि शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश
कुलपति ने एक अन्य बैठक में इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के समन्वयक और शिक्षकों के साथ अलग-अलग बैठक कर कक्षाओं के संचालन की समीक्षा की। कुलपति ने सभी लोगों को दिसंबर में प्रस्तावित मिड टर्म परीक्षाओं से पूर्व पाठ्यक्रम को पूरा करने का निर्देश दिया।