फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Graduation odd semester exams from 26th timetable released

गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 26 से, समय सारिणी जारी

Fri, 22 Dec 2023 01:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

स्नातक की परीक्षाओं की समय सारिणी सेट करने में समय लग रहा था, इसलिए इसे बाद में घोषित करने का निर्णय लिया गया था। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, एक से दूसरे पेपर के बीच गैप हो और परीक्षा भी लंबी न खींचे, इसके लिए समय सारिणी बनाने में समय लगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Graduation odd semester exams from 26th timetable released
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। स्नातक की परीक्षाएं 26 दिसंबर से ही होंगी। सबसे अंत में माइनर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। माइनर परीक्षाएं 25 जनवरी को समाप्त होंगी।

विज्ञापन


डीडीयू में परास्नातक की परीक्षाएं 18 दिसंबर से चल रही हैं। स्नातक की परीक्षाओं की समय सारिणी सेट करने में समय लग रहा था, इसलिए इसे बाद में घोषित करने का निर्णय लिया गया था। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, एक से दूसरे पेपर के बीच गैप हो और परीक्षा भी लंबी न खींचे, इसके लिए समय सारिणी बनाने में समय लगा।
विज्ञापन


 

एक ही दिन पांच पेपर से खलबली
स्ववित्तपोषित कॉलेज प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी पाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह समय सारिणी हड़बड़ी में बनाई गई है। यूजी की परीक्षा तीन पालियों में होगी। सुबह 9 से 10:30, दोपहर 12 से 1:30 और अपराह्न 3 से 4:30 बजे तक ये परीक्षाएं होंगी। इसी तरह परास्नातक की परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर 1 से 4 बजे तक चल रही हैं। यूजी और पीजी की परीक्षा कई दिन साथ-साथ चलेंगी। ऐसे में समय का ध्यान न रखा जाना, पूरी तरह अव्यवहारिक है। इससे परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था फैल जाएगी।

 

कृषि व इंजीनियरिंग की जल्द जारी होगी समय सारिणी
इंजीनियरिंग और कृषि समेत कुछ नियमित सेल्फ फाइनेंस और कोर्स में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं की समय सारिणी अभी जारी नहीं हुई है। इसकी परीक्षा जनवरी में शुरू हो सकती है।

अब 20 जनवरी तक भर सकेंगे प्राइवेट फॉर्म
वार्षिक परीक्षा के स्नातक व परास्नातक के भूतपूर्व, व्यक्तिगत और एक विषय, अंक सुधार और बैकपेपर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तिथि 20 जनवरी तक विस्तारित कर दी गई है। पहले यह 20 दिसंबर तक निर्धारित थी। बताते हैं कि इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया लेकिन करीब छह हजार आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed