{"_id":"63c65a864830457dad1425a0","slug":"gorakhpur-university-got-naac-a-double-plus-rank-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली नैक की 'ए डबल प्लस' रैंक, UP में बस लखनऊ को हासिल है यह उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली नैक की 'ए डबल प्लस' रैंक, UP में बस लखनऊ को हासिल है यह उपलब्धि
Tue, 17 Jan 2023 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:54 PM IST
सार
राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय को अधिकतम ए प्लस प्लस
ग्रेड मिला है। 12 से 13 जुलाई गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक टीम की फील्ड विजिट के दौरान इवैल्यूएशन किया गया था। आज फाइनल ग्रेडिंग जारी कर दी गई।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कॉउंसिल (नैक) के मूल्यांकन में 'ए डबल प्लस' रैंक मिली है। मंगलवार को नैक की तरफ से भेजे गए मेल में विश्वविद्यालय को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ए डबल प्लस का यह ग्रेड अगले 5 सालों के लिए मान्य होगा। राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय को अधिकतम ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। 12 से 13 जुलाई गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक टीम की फील्ड विजिट के दौरान इवैल्यूएशन किया गया था। आज फाइनल ग्रेडिंग जारी कर दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान नैक की तरफ से 6 सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय में गहनता से तमाम पहलुओं को परखा। मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के बाद परिसर में खुशी का माहौल दिखा। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय की पूरी टीम को दिया है।
विज्ञापन