फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Examinations from October 15 and results will be declared by January 15

गोरखपुर विश्वविद्यालय: 15 अक्तूबर से परीक्षाएं और 15 जनवरी तक घोषित होंगे परिणाम

Thu, 29 Sep 2022 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 11:24 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि कई महाविद्यालयों से आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, फील्ड वर्क तथा प्रैक्टिकल के अंक अभी नहीं प्राप्त हुए हैं। जिसकी वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब हो रहा है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Examinations from October 15 and results will be declared by January 15
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में परास्नातक के सभी विषयों का परिणाम छह अक्तूबर तक घोषित कर दिया जाएगा। तीन अक्तूबर तक जिन विषयों की मूल्यांकन रिपोर्ट नहीं आएगी, उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह, सभी पाठ्यक्रमों की मिड-टर्म परीक्षा 15 से 25 अक्तूबर के बीच होगी। फाइनल एंड सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सभी परिणाम 15 जनवरी तक घोषित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि कई महाविद्यालयों से आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, फील्ड वर्क तथा प्रैक्टिकल के अंक अभी नहीं प्राप्त हुए हैं। जिसकी वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला है। सभी, 30 सितंबर तक पोर्टल पर मार्क्स अपलोड कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में प्राप्तांक शून्य कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक से अनुमति लेने के बाद ही दोबारा रजिस्ट्रेशन कर फिर से आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल और असाइनमेंट की परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़


 

सात अक्तूबर तक भेज दें सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र

कुलपति ने कहा कि पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। सभी पाठ्यक्रमों की मिड-टर्म परीक्षा के लिए विभाग प्रश्नपत्र को परीक्षा नियंत्रक के ऑफिस में सात अक्तूबर तक अवश्य भेज दें। सभी विभाग तथा महाविद्यालयों से अनुरोध है कि वह आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षा, असाइनमेंट, उपस्थित तथा फील्ड रिपोर्ट 15 से 25 नवंबर के बीच पूरा कर लें। 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें।

पंजीकरण की तिथि आठ अक्तूबर तक बढ़ी
कुलपति प्रो. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की संपूर्ण शुल्क सहित पंजीकरण कराने की तिथि 8 अक्तूबर तक विस्तारित कर दी जाए। महाविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि आठ अक्तूबर तक संपूर्ण शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा लें। अगर पूरा शुल्क जमा नहीं किया गया तो दोबारा विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। सभी प्रकार के शुल्क का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी जिस कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराएंगे और शुल्क देंगे, उसी की परीक्षा दे पाएंगे। बैठक में परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, प्रो. राजर्षि गौड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed