{"_id":"610e089c8ebc3e88d0185a73","slug":"gorakhpur-university-exam-2021-changed-examination-center-of-college-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा: कुशीनगर में एक महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बदला, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा: कुशीनगर में एक महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बदला, जानिए क्या है बड़ी वजह
Sat, 07 Aug 2021 09:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:44 AM IST
सार
प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की परीक्षाएं अब उदित नारायण स्नोतकोत्तर में होंगी। अब तक 14 महाविद्यालयों को नोटिस और तीन केंद्रों को किया जा चुका निरस्त।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षा प्रक्रिया के मानक व शुचिता का उल्लंघन करने पर निरस्त किए गए कुशीनगर के प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना की परीक्षाएं अब दूसरे महाविद्यालय पर होंगी।
शनिवार से छात्र उदित नारायण स्नोतकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में परीक्षा देंगे। इसे लेकर संबंधित छात्रों के पूर्व में जारी प्रवेश पत्र ही परीक्षा के लिए मान्य होंगे। शुचितापूर्ण परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूर्व में देवरिया के लालजी राय डिग्री कॉलेज खोरीबारी रामपुर देवरिया और इंद्रासन शिक्षा संस्थान डिग्री कॉलेज डेमुसाघाटी केंद्र को भी निरस्त किया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं क्रमश राजा देवी महिला महाविद्यालय सल्लहपुर देवरिया और मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज भाटपाररानी देवरिया पर आयोजित हो रही हैं।
बतातें चलें कि, परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड में है। सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से सभी महाविद्यालयों के परीक्षाओं की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
परीक्षा के मानकों का उल्लंघन करने पर अब तक 14 महाविद्यालयों को नोटिस और तीन केंद्रों को निरस्त किया जा चुका है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हुए देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक और उड़ाका दल की टीमें भी निरीक्षण कर रही है।