फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University engaged in making same curriculum of governance more prosperous

शिक्षा: शासन के समान पाठ्यक्रम को और समृद्ध बनाने में जुटा गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेसिक कोर्स को दिया गया अलग कोड

Thu, 24 Jun 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

माइनर इलेक्टिव, वोकेशनल व को-करिकुलम के तहत मिलेंगे विकल्प।

विज्ञापन
Gorakhpur University engaged in making same curriculum of governance more prosperous
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने समान पाठ्यक्रम के लिए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट (सीबीसीएस) सिस्टम को स्नातक स्तर पर लागू करने के लिए शासन से आए बेसिक फ्रेमवर्क को और विस्तार देने की योजना बनाई है। विभागों को छूट दी गई है कि वह समान पाठ्यक्रम से कितना कोर्स लेंगे और उसे समृद्ध करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बीएससी पाठ्यक्रम में सरकार द्वारा तैयार किए गए कॉमन मिनिमम सिलेबस में तीन विषयों के लिए एक सेमेस्टर में 6 मेजर कोर्स बनकर आए हैं, लेकिन इसके स्थान पर विवि 12 कोर्स तैयार कर रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय माइनर (इलेक्टिव) कैटेगरी में 22 कोर्स, माइनर (वोकेशनल) में 7 तथा माइनर (को-करिकुलम) में 7 कोर्स का विकल्प विद्यार्थियों को देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

 
बेसिक कोर्स को दिया गया अलग कोड
हर विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे बेसिक कोर्स को 001 का कोड दिया गया है। मुख्य विषय का कोड 101 रखा गया है। जैसे फिजिक्स के बेसिक कोर्स का कोड 001 तथा मुख्य विषय का कोड 101 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर इलेक्टिव कोर्स का प्रारूप

पहले सेमेस्टर में बेसिक ऑफ इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत और उर्दू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का परिचय, राष्ट्रगौरव, नाथपंथ का परिचय, दूसरे सेमेस्टर में बेसिक ऑफ इंग्लिश, आईटी स्किल, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड बिजनेस इन्क्यूबेशन, प्रिंसिपल्स ऑफ स्टेटिस्टिक्स, कम्युनिकेशन ऑफ फॉरेन लैंग्वेज तीसरे सेमेस्टर में कम्युनिकेशन ऑफ फॉरेन लैंग्वेज, बेसिक प्रिंसिपल्स ऑफ स्टेटिस्टिक, बेसिक ऑफ पॉली, चौथे सेमेस्टर में बेसिक ऑफ नेपाली, बुद्धिस्ट लैंग्वेज और इंग्लिश ग्रामर पांचवें सेमेस्टर में बेसिक ऑफ स्पेनिश, बेसिक ऑफ स्टैटिस्टिकल डिजाइनिंग और छठवें सेमेस्टर में बेसिक ऑफ जर्मन लैंग्वेज कोर्स को डिजाइन किया गया है।
 
माइनर वोकेशनल कोर्स का प्रारूप
पहले और दूसरे सेमेस्टर में फैशन डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट डिजाइनिंग, एजुकेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, फैशन एक्सेसरीज, तीसरे और चौथे सेमेस्टर में एनीमेशन, फाइनेंस एंड बैंकिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट एंड साइबर लॉ के कोर्स शामिल हैं।
 
माइनर को-करिकुलम का प्रारूप
माइनर को-करिकुलम में पहले से लेकर छठवें सेमेस्टर में एनसीसी/एनएसएस/ रोवर्स रेंजर्स, स्पोर्ट्स, कल्चरल एक्टिविटी तीन कोर्स को विकल्प के रूप में लिया जा सकेगा। इनके अलावा पहले सेमेस्टर में चौथा कोर्स फूड, न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, दूसरे सेमेस्टर में प्राइमरी ट्रीटमेंट एंड हेल्थ, तीसरे सेमेस्टर फिजिकल एजुकेशन एंड योगा, चौथे सेमेस्टर में ह्यूमन वैल्यूज एंड एनवायरमेंटल स्टडीज, पांचवें सेमेस्टर में एनालिटिकल क्वालिफिकेशन और छठवें में कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed