फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University BA B Com B Sc cut off released admission from today

गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीए, बीकॉम, बीएससी का कट ऑफ जारी, आज से प्रवेश शुरू

Thu, 16 Sep 2021 02:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 AM IST
सार

स्नातक स्तर पर आयोजित बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बीते शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषित किया था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीकॉम, बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ का कट ऑफ जारी करने के साथ काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University BA B Com B Sc cut off released admission from today
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए बीए बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ, बीकॉम का कट ऑफ मेरिट एवं प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 16 और 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए स्नातक और परास्नातक प्रवेश की परीक्षाओं का आयोजन 26 अगस्त से शुरू हुआ था। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 10 तो परास्नातक की 14 सितंबर को खत्म हुई है। स्नातक स्तर पर आयोजित बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बीते शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषित किया था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीकॉम, बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ का कट ऑफ जारी करने के साथ काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


 

कट ऑफ मेरिट

बीए
- 16 सितंबर : सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सभी वर्ग के लिए 154-112 अंक तक, रैंक 198 तक।
दोपहर 1 से 4 बजे तक सभी वर्ग के लिए 111-104 तक, रैंक 440 तक।
- 17 सितंबर : सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सभी वर्ग के लिए 154-112 अंक, रैंक 198 तक।
- दोपहर 01 बजे से -04 बजे तक, सभी वर्ग के लिए 111-104 अंक, रैंक 440 तक।

बीएससी मैथ
16 और 17 सितंबर : सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अनारक्षित वर्ग में 94 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त अभ्यर्थी।

बीएससी बायो
16 और 17 सितंबर : सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनारक्षित वर्ग में 120 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त अभ्यर्थी।

बीकॉम
16 और 17 सितंबर : 11 बजे से -दोपहर 2 बजे तक सभी संवर्ग: 124 अंक तक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed