{"_id":"623edc183d5fea038b12e5ae","slug":"gorakhpur-university-application-for-admission-in-new-session-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन एक अप्रैल से, जानिए कब होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन एक अप्रैल से, जानिए कब होगी परीक्षा
Sat, 26 Mar 2022 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:55 PM IST
सार
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 15 से 30 जून के बीच होंगी प्रवेश परीक्षाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में प्रवेश की प्रक्रिया एक अप्रैल से प्रारंभ होगी। 31 मई तक स्नातक, परास्नातक के साथ सेल्फ फाइनेंस कोर्स और पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। 15 से 30 जून के बीच प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश संबंधित निर्णय लिए गए। जुलाई से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि सत्र को नियमित करने पर शासन का पूरा फोकस है। इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों को समय से वार्षिक परीक्षाएं कराने और नए सत्र की प्रवेश परीक्षा के आयोजन का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने विभागों में संचालित कोर्स का ब्योरा प्रवेश समन्वयकों को भेज दें, ताकि इंफार्मेशन ब्रॉशर में कोर्स को शामिल किया जा सके। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, स्पोर्ट्स फेलोशिप और पीएचडी फेलोशिप का समुचित ढंग से प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली सभी फेलोशिप के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा समन्वयक नियुक्त
प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. विनय सिंह, परास्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. उदय सिंह और पीएचडी प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. अजय सिंह को बनाया गया है।