{"_id":"61bb4b75c5e9ac4c5c503b8a","slug":"gorakhpur-university-and-mmmut-will-recruit-447-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"University Recruitment: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में होगी 447 कर्मचारियों की भर्ती, चयन बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
University Recruitment: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में होगी 447 कर्मचारियों की भर्ती, चयन बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
सार
शासन ने अब विश्वविद्यालयों में भी ग्रुप सी की भर्ती को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शासन की ओर से रिक्त पदों की संख्या सहित पूरा ब्योरा मांगा गया था।
विज्ञापन
MMMUT/DDU
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में ग्रुप सी में करीब 447 कर्मचारियों की भर्ती होगी। दोनों विश्वविद्यालयों ने अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को रिक्तियों के संबंध में सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से ग्रुप सी में कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। जबकि लगातार संकाय बढ़ते गए हैं और लैब की संख्या भी बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में 300 पद रिक्त हैं। इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों श्रेणी के पद हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार एमएमएमयूटी में इस समय 147 पदों पर भर्ती की जानी है। शासन ने अब विश्वविद्यालयों में भी ग्रुप सी की भर्ती को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शासन की ओर से रिक्त पदों की संख्या सहित पूरा ब्योरा मांगा गया था।
विज्ञापन
अब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड लिखित परीक्षा कराकर भर्ती की प्रक्रिया कराएगा। इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले विश्वविद्यालयों को दिशा निर्देश आ सकता है।
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में ग्रुप सी के रिक्त पदों से संबंधित अधियाचन (पदों की जानकारी) भेज दी गई है। आगे जो निर्देश आएगा उसके अनुपालन में कार्य किया जाएगा।
गोविवि कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में ग्रुप सी से संबंधित करीब 300 रिक्त पद हैं। सारी जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है। नियुक्तियां भी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड कराएगा।