फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur university admission apply Last date for exam today

डीडीयू में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के आवेदन का आखिरी मौका आज, कल रात 12 तक करें आवेदन

Sun, 11 Oct 2020 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Oct 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur university admission apply Last date for exam today
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक तथा परास्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन है। इच्छुक अभ्यर्थी रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर आवदेन का लिंक स्वत: बंद हो जाएगा।

विज्ञापन

 
कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 14 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इसलिए आवेदन की तिथि अब नहीं बढ़ेगी। नौ अक्तूबर 2020 तक जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया था, उनके प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। वेबसाइट से अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया कि अभी तक 13261 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया है, शेष सभी अभ्यर्थी भी अपना प्रवेश पत्र शीघ्र ही डाउनलोड कर लें। दिनांक 10 और 11 अक्तूबर को जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरे जाएंगे, उनके प्रवेश पत्र 12 अक्तूबर यानी सोमवार को निर्गत किए जाएंगे। इसके बाद वे भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed