फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tokyo Olympics 2021: Gorakhpur University to give fellowship of Olympic gold winner Neeraj Chopra

Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर फेलोशिप देगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Sun, 08 Aug 2021 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 11:48 AM IST
सार

एथलेटिक्स खिलाड़ी को दी जाएगी यह फेलोशिप। नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय ने लिया है फेलोशिप देने का निर्णय ।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: Gorakhpur University to give fellowship of Olympic gold winner Neeraj Chopra
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले हरियाणा के नीरज चोपड़ा के नाम पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने फेलोशिप देने की घोषणा की है। यह फेलोशिप एथलेटिक्स खिलाड़ी को दी जाएगी। नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय ने यह फेलोशिप देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार की व्यापक योजना बनाई गई है। खेल सुविधाओं के विकास के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसके अंतर्गत सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, हॉकी एस्टोटर्फ, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल और बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण होना है। साथ ही 100 खिलाड़ियों को स्नातक स्तर पर महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप दिए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


फेलोशिप के अंतर्गत खिलाड़ियों के रहने, भोजन, निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ट्यूशन फीस के खर्च का वहन भी विश्वविद्यालय द्वारा किया जाना है। खेल से जुड़ी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की स्थापना भी की गई है। ऐसे में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के नाम पर फेलोशिप देने से विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed