फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Before the teachers union, elect student union

गोविवि: शिक्षक संघ से पहले कराएं छात्रसंघ का चुनाव, छात्रों ने जताया विरोध

Tue, 27 Jul 2021 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 11:18 AM IST
सार

छात्रों ने बताया कि शिक्षक संघ चुनाव को लेकर छात्र भयभीत हैं। शिक्षकों की संघ के रूप में एकजुटता छात्रों के हित में नहीं है। यदि यह चुनाव कराना है तो उससे पहले छात्रसंघ कराया जाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Gorakhpur University Before the teachers union, elect student union
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक संघ चुनाव कराए जाने के निर्णय पर विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक संघ चुनाव से पहले छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। कहा कि अगर यह चुनाव होता है तो वह आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन


कुलपति से वार्ता के दौरान छात्रों ने बताया कि शिक्षक संघ चुनाव को लेकर छात्र भयभीत हैं। शिक्षकों की संघ के रूप में एकजुटता छात्रों के हित में नहीं है। यदि यह चुनाव कराना है तो उससे पहले छात्रसंघ कराया जाना सुनिश्चित करें। छात्रों ने कुलपति के सामने महिला छात्रावास की फीस वापसी, कमरे का आवंटन पुरुष छात्रावास खोलने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में नितेश मिश्र, अनिल दुबे, अंशुमान पाठक, सतीश, शिवम, सागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शिक्षक और छात्र संघ चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी
गोरखपुर में छात्रों द्वारा शिक्षक संघ चुनाव का विरोध करने को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। छात्रों द्वारा इस बाबत ज्ञापन सौंपने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कमेटी गठित की है, जो वार्षिक परीक्षाओं के बाद शिक्षक संघ और छात्र संघ दोनों चुनाव के विषय में विचार करेगी। कमेटी कोविड-19, राजभवन और शासन के निर्देश के मुताबिक चुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन आगे का निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed