{"_id":"61950f72b6e9f6467e4a6d11","slug":"gorakhpur-traffic-system-si-line-spot-for-negligence-one-police-man-salary-will-be-deducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की यातायात व्यवस्था: लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन हाजिर, सिपाही का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था: लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन हाजिर, सिपाही का कटेगा वेतन
Wed, 17 Nov 2021 07:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:49 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए यातायात कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेतियाहाता चौराहे पर यातायात व्यवस्था खराब दिखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अफसरों ने मातहतों का पेंच कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एडीजी व एसएसपी ने कंट्रोल रूम से अलग-अलग क्षेत्रों की याताया व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा एक सिपाही का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए यातायात कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेतियाहाता चौराहे पर यातायात व्यवस्था खराब दिखी। ड्यूटी पर तैनात एसआई रामदरश यादव की लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने एसआई रामदरश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा एडीजी ने भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जांच की तो आरक्षी बृजेश कुमार यादव अनुपस्थित पाए गए। एडीजी ने सिपाही को गैरहाजिरी अंकित कराते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन