{"_id":"5f33907f3dfeb841f0367808","slug":"gorakhpur-traders-send-cm-yogi-letter-and-demand-for-perform-full-lockdown-or-open-all-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के व्यापारियों ने सीएम को पत्र भेजकर की मांग, कहा- संपूर्ण लॉकडाउन करें या सभी इलाके खोल दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के व्यापारियों ने सीएम को पत्र भेजकर की मांग, कहा- संपूर्ण लॉकडाउन करें या सभी इलाके खोल दें
Wed, 12 Aug 2020 02:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के कुछ थाना थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन और बाकी में छूट को लेकर शहर के व्यापारियों, उद्यमियों में काफी आक्रोश है। मंगलवार को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन या फिर पूरा बाजार खोले जाने की मांग की है। उधर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने भी व्यापारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रशासन के प्रतिबंध को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशासन के प्रतिबंध को गलत बताया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गोरखपुर में पिछले चार हफ्तों से कोविड बचाव के लिए कुछ थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। मगर इसका कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं दिख रहा। संक्रमितों की संख्या पहले की ही तरह बढ़ रही है।
विज्ञापन
उद्यमी एवं व्यापारी परेशान हैं। उत्पादन कर माल बेच नहीं पा रहे। बिजली बिल, बैंक का ब्याज, कर्मचारियों की तनख्वाह देना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कुछ इलाकों में लॉकडाउन और बाकी को खोले रखने से व्यापारियों में असंतोष है। उन्होंने मांग की कि कोरोना से बचाव के लिए 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन सारे थाना क्षेत्रों में लगाया जाए या सभी थाना क्षेत्रों को लॉकडाउन से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन