फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur to Lucknow and Varanasi Intercity will also run from New Year

गोरखपुर से लखनऊ व वाराणसी इंटरसिटी भी नए साल से चलेगी

Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur to Lucknow and Varanasi Intercity will also run from New Year
गोरखपुर। अब छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को रेलवे बोर्ड ने राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे में छह ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी मिली है। गोरखपुर-लखनऊ, गोरखपुर-वाराणसी सहित चार इंटरसिटी तथा दो एक्सप्रेस ट्रेन को नंबर बदलकर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि ट्रेनों को कबसे चलाया जाएगा, यह शेड्यूल तय नहीं हुआ है। परिचालन विभाग ने ट्रेनों के संचालन की तिथि को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। ट्रेनों की रेक में लगने वाले कोचों की तैयार किया जा रहा है। संभव है कि इन ट्रेनों को एक जनवरी से चलाया जाए। कोरोना काल में लंबी दूरी की ट्रेनें तो चल रही थीं लेकिन छोटी दूरी की इंटरसिटी के नहीं चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ, छपरा, वाराणसी की ओर जाने वालों के लिए रोडवेज की बस ही एक विकल्प है। इंटरसिटी के चलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इन ट्रेनों में भी सिर्फ आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को चलाने की अनुमति
- 15103/04 गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी।
- 15105/06 छपरा- नौतनवां- छपरा इंटरसिटी।
- 15111/12 छपरा- वाराणसी- छपरा इंटरसिटी।
- 12531/32 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी।
- 15057/58 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- 15025/26 मऊ-आनंदविहार-मऊ एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed