फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, There is a stir in Sardar Nagar due to the rumour of the investigation team coming from Punjab

Gorakhpur News: पंजाब से गोरखपुर टीम के आने की चर्चा, 'मजीठिया कोठी' में हड़कंप- जानिए क्यों

Sat, 05 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 12:20 AM IST
सार

पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इसी बीच जांच टीम के सरदारनगर में उनकी संपत्ति की जांच के लिए आने की चर्चा थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, There is a stir in Sardar Nagar due to the rumour of the investigation team coming from Punjab
सरदारनगर में मजीठिया कोठी और मुख्य मार्ग के गेट पर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरदारनगर (गोरखपुर)। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को विजिलेंस टीम के गोरखपुर आने की चर्चा से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। जांच टीम के साथ मजीठिया के भी आने की चर्चा के बाद उनके सरदारनगर स्थित कोठी, सरैया डिस्टिलरी व चीनी मिल पर उनके सुरक्षा गार्डों की चहलकदमी बढ़ गई। 
विज्ञापन

देर शाम तक लोग टीम के आने का इंतजार करते रहे। पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इसी बीच जांच टीम के सरदारनगर में उनकी संपत्ति की जांच के लिए आने की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के आने की चर्चा से सरदारनगर स्थित कोठी, सरैया डिस्टिलरी, चीनी मिल पर उनके सुरक्षा गार्डों की चहलकदमी बढ़ गई थी। कोठी और मुख्य मार्ग के गेट पर ताला लगा दिया गया था। जांच टीम के आने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री सरदार मजीठिया से संपत्ति की जांच और पूछताछ में सरदारनगर के उनके उद्योग से भी जुड़ा कोई मामला सामने आया है। जांच में लिंक मिलने पर टीम यहां आने वाली थी। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम भी 15 दिन पहले आई थी।

उद्योग से संबंधित कुछ अभिलेख आदि लेकर वापस गई थी। पूर्व मंत्री सरदारनगर उद्योग समूह के सीएमडी सरदार सत्यजीत सिंह मजीठिया के छोटे पुत्र हैं। सरदारनगर में उद्योग के बंद होने के बाद से मालिकों का आना-जाना नहीं रहता। विक्रम सिंह तो राजनीति में आने के बाद कभी सरदारनगर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed