फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Thalaivas beat Tamil Tigers by six wickets

Gorakhpur News: गोरखपुर थलाइवाज ने तमिल टाइगर्स को छह विकेट से हराया

Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Thalaivas beat Tamil Tigers by six wickets
- प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हो रही टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग का रोमांच तीसरे दिन भी जारी रहा। इसमें गोरखपुर थलाइवाज ने तमिल टाइगर्स को छह विकेट से शिकस्त दी।
दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली डायनामोज और राजस्थान बुल्स आमने-सामने हुए। दिल्ली डायनामोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान बुल्स की टीम निर्धारित ओवरों में 63 रन ही बना सकी। दिल्ली ने यह मुकाबला छह रनों से जीत लिया। साकिब हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टाइगर 11 अयोध्या गुजरात और उड़ीसा की टीमें भिड़ीं। उड़ीसा ने पहले खेलते हुए 86 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टाइगर 11 अयोध्या गुजरात ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 88 रन बना लिए और नौ विकेट से जीत दर्ज की। विक्की मौर्य ने नाबाद 58 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में अयोध्या किंग्स ने गाजियाबाद वॉरियर्स के खिलाफ 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम 51 रन पर ऑल आउट हो गई। यह मैच अयोध्या किंग्स ने तीन रन से जीता, जबकि आयुष पाल प्लेयर ऑफ द मैच बने।

दिन के अंतिम मुकाबले में गोरखपुर थलाइवाज ने तमिल टाइगर्स को छह विकेट से हराया। तमिल टाइगर्स ने 54 रन बनाए, जिसे गोरखपुर थलाइवाज ने 8.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिद्धू को 31 रनों की उपयोगी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कमेंट्री की जिम्मेदारी मोहम्मद तालिब, मोहम्मद फारूक और शुभम मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed