{"_id":"5f044ac4cfb003502c182a0c","slug":"gorakhpur-tal-sumer-sagar-shape-will-be-similar-to-sukhna-lake-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर वासियों को जल्द मिलेगा चंडीगढ़ के सुखना लेक जैसा नजारा, यहां चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर वासियों को जल्द मिलेगा चंडीगढ़ के सुखना लेक जैसा नजारा, यहां चल रही है तैयारी
Tue, 07 Jul 2020 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 03:43 PM IST
सार
- चंडीगढ़ के सुखना लेक से मिलता-जुलता होगा ताल सुमेर सागर का स्वरूप
- पार्क-पार्किंग के साथ ही फूड स्टॉल भी होगा, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
सुखना लेक।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अस्तित्व खो चुके गोरखपुर जिले के ताल सुमेर सागर को दोबारा वजूद में लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताल की जमीन से अवैध कब्जा ध्वस्त कराने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह ताल सुमेर सागर को भी विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए ले-आउट तैयार कर लिया गया है। सोमवार को इसे अंतिम रूप देने के लिए सदर तहसील में आर्किटेक्ट के साथ प्रशासन की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मुताबिक, 10 एकड़ में करीब छह एकड़ में मुख्य ताल होगा। उसके किनारे-किनारे करीब 1.5 किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक होगा। चार एकड़ में पार्क, गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग और फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन, लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वजूद खो चुुके सुमेर सागर ताल को फिर से ताल का स्वरूप देने से यह शहर की एक अलग पहचान तो बनेगा ही, आस-पास के 1.10 लाख लोगों को जलभराव से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही ताल से जल संचय भी हो सकेगा।
विज्ञापन
दोबारा चल रही पैमाइश
ताल सुमेर सागर की रविवार से दोबारा पैमाइश शुरू कर दी गई है। सोमवार को भी पैमाइश का काम चलता रहा। माना जा रहा है कि इस बार की पैमाइश में कुछ और भी अवैध निर्माण सामने आ सकते हैं।