फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur SSP transferred line to pipiganj and Belaghat police station transfer of Cantt Inspector

गोरखपुर: एसएसपी ने पीपीगंज व बेलघाट थानेदार को किया लाइनहाजिर, कैंट इंस्पेक्टर का किया तबादल

Thu, 29 Oct 2020 12:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Oct 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur SSP transferred line to pipiganj and Belaghat police station transfer of Cantt Inspector
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बुधवार को पीपीगंज थानेदार राजेंद्र मिश्रा व बेलघाट के थानेदार निर्भय नारायण सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं कैंट इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय का तबादला कर तिवारीपुर थाने की कमान सौंप दी। एसएसपी के पीआरओ रहे दरोगा दिनेश मिश्रा को कैंट थाने की कमान सौंपी गई है। ट्रेनी एएसपी शशांक सिंह को बेलीपार का नया थानेदार बनाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीपीगंज में मंगलवार की रात युवक को चार गोली मारे जाने की घटना के बाद एसएसपी ने वहां के थानेदार राजेंद्र मिश्रा को बुधवार को लाइनहाजिर कर दिया। उनकी जगह तिवारीपुर थाने के एसएसआई सत्यप्रकाश सिंह को पीपीगंज का नया थानेदार बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं बेलघाट के थानेदार निर्भय नारायण सिंह को अपराध व अपराधियों की धरपकड़ की समीक्षा के बाद लाइनहाजिर किया गया है। बेलीपार के थानेदार रहे आनंद प्रकाश को बेलघाट का नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार की रात कैंट के सिंघड़िया में 22 लाख की लूट की घटना के बाद कैंट इंस्पेक्टर मनोज राय का भी एसएसपी ने तबादला कर दिया। उन्हें कैंट थाने से तिवारीपुर का नया थानेदार बनाकर भेजा गया है।


एसएसपी पीआरओ रहे दिनेश मिश्रा को कैंट थाने की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बुधवार को कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। इसी प्रकार व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए ट्रेनी एएसपी शशांक सिंह को बेलीपार का थानेदार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed