{"_id":"63b284fdb9a791406f0995b1","slug":"gorakhpur-sports-college-will-be-rejuvenated-with-10-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 10 करोड़ से होगा गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज का कायाकल्प, नए सिरे से बनेगी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 10 करोड़ से होगा गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज का कायाकल्प, नए सिरे से बनेगी चहारदीवारी
Mon, 02 Jan 2023 12:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Jan 2023 12:47 PM IST
सार
दिसंबर में कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने पहले चरण में चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए अत्याधुनिक यंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की चहारदीवारी का नए सिरे से निर्माण होने के साथ जिमनास्टिक हाल, शिक्षा भवन और मेन गेट का कायाकल्प होगा। इसे लेकर शासन की ओर से चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जिसके बाद से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने चहारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के कुछ वर्षों बाद 1988 में जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का निर्माण हुआ है। गुजरते वक्त के साथ दोनों ही भवन जर्जर अवस्था से पहुंच गए थे। जैसे तैसे भवनों में अध्यापन के साथ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से दोनों भवनों के कायाकल्प के लिए शासन स्तर से मांग की गई थी।
विज्ञापन
प्राचार्य की अगुवाई में 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को वर्ष 2022 में भेजा गया। दिसंबर में कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने पहले चरण में चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए अत्याधुनिक यंत्र लगाए जाएंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास का निर्माण होगा।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर में चहारदीवारी, जिमनास्टिक हाल, शिक्षा भवन और गेट समेत अन्य कार्यों के लिए शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। चार करोड़ की पहली किस्त मिली है। निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जल्द इसे पूरा करा लिया जाएगा।