{"_id":"61e901dca26c6d50bf2f8c7f","slug":"gorakhpur-spit-or-not-wear-mask-on-road-you-will-be-fined","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क पर थूका या मास्क नहीं लगाया तो लगेगा जुर्माना, लोगों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क पर थूका या मास्क नहीं लगाया तो लगेगा जुर्माना, लोगों को चेताया
Thu, 20 Jan 2022 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:01 PM IST
सार
टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने लोगों से कहा कि मास्क लगाकर स्वयं सुरक्षित और आसपास वालों को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अगर आपने सड़क पर थूका या मास्क नहीं लगाया तो जुर्माना देना पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए, कोविड से बचाव के इस नियम का नगर निगम ने सख्ती से पालन करने की ठान ली है। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम शहर के विभिन्न चौराहों पर एनाउंसमेंट करके लोगों को इस बात से चेता रही है।
विज्ञापन
शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मोहल्ला समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार को इंफोर्समेंट की एक टीम बुधवार को नगर निगम से गोलघर काली मंदिर, ट्रैफिक तिराहा, धर्मशाला, गोरखनाथ मंदिर, एमपी पॉलीटेक्निक होते हुए कई क्षेत्रों में एवं दूसरी टीम नगर निगम से गोलघर होते हुए गणेश चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर तक एनाउंसमेंट कर लोगों को मास्क लगाने और खुले में नहीं थूकने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने लोगों से कहा कि मास्क लगाकर स्वयं सुरक्षित और आसपास वालों को भी सुरक्षित रखें।