फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Spice Jet again on track...will fly to Kolkata-Delhi

Gorakhpur News: स्पाइस जेट फिर ट्रैक पर, कोलकाता-दिल्ली तक उड़ाएगी- जानें कब से शुरू होगी हवाई सेवा

Sat, 29 Jun 2024 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 09:44 AM IST
सार

स्पाइस जेट कंपनी के सेल्स मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि दिल्ली का विमान सप्ताह में पांच दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में दिल्ली और कोलकाता के लिए यात्रियों की संख्या अच्छी मिली है। इसलिए दोनों जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur: Spice Jet again on track...will fly to Kolkata-Delhi
Spicejet - फोटो : ANI

विस्तार

गोरक्षनगरी के लिए अच्छी खबर है। बीते फरवरी माह में गोरखपुर एयरपोर्ट से बोरिया-बिस्तर समेट कर अपना ऑफिस अयोध्या शिफ्ट कर लेने वाली विमानन कंपनी स्पाइस जेट अब फिर हवाई पट्टी पर दिखाई देगी। कंपनी ने वापसी की तैयारी कर ली है। गोरखपुर से कोलकाता और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए शुक्रवार को शेड्यूल भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


कंपनी 15 जुलाई से कोलकाता और 16 जुलाई से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। शेड्यूल के अनुसार, सप्ताह में पांच दिन दिल्ली के लिए उड़ान होगी। कोलकाता के लिए एक विमान प्रत्येक दिन उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


कंपनी के सेल्स मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि दिल्ली का विमान सप्ताह में पांच दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में दिल्ली और कोलकाता के लिए यात्रियों की संख्या अच्छी मिली है। इसलिए दोनों जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इंडिगो का एक विमान कोलकाता की उड़ान भरता है। इस वजह से यात्रियों को वहां जाने के लिए छह से सात हजार रुपये किराया खर्च करना पड़ता है। एक और विमान के शुरू होने पर किराया घटकर चार से पांच हजार तक हो सकता है। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

बढ़ जाएगी गोरक्षनगरी से उड़ानों की संख्या
गोरखपुर से दिल्ली के लिए चार, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए रोज एक-एक उड़ान होती है। इसमें पांच विमान इंडिगो, दो अकासा और एक एलायंस का है। स्पाइस जेट के दो विमान बढ़ने से उड़ान की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

निरस्त रही एलायंस एयर की उड़ान
दिल्ली एयरपोर्ट पर बरसात की वजह से टर्मिनल-एक की छत गिरने से कई जगहों की उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं। इसमें गोरखपुर के लिए एलायंस एयर की उड़ान भी प्रभावित हुई। एयरपोर्ट महाप्रबंधक प्रचालन विजय कौशल ने बताया कि दिल्ली से गोरखपुर जाने और आने वाले अधिकतर विमान टर्मिनल-दो से उड़ान भरते हैं।


इसलिए इंडिगो, अकासा के विमानों ने अपने तय समय पर उड़ान भरे। एलायंस एयर का विमान दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल- एक से संचालित होता है। इसलिए कंपनी ने शुक्रवार की सुबह ही उड़ान निरस्त कर यात्रियों को मैसेज भेज दिया था। इससे यात्री भी परेशान नहीं हुए। दिल्ली से 3:30 बजे एलायंस एयर का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरता है। यही विमान फिर चार बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed