{"_id":"67960bb0f64931e6700c4092","slug":"gorakhpur-sp-city-abhinav-tyagi-and-co-chaurichaura-honored-on-republic-day-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: SP City अभिनव त्यागी सिल्वर मेडल से सम्मानित, CO भी हुए- 'अज्ञात' चोरी का पर्दा किया था फास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: SP City अभिनव त्यागी सिल्वर मेडल से सम्मानित, CO भी हुए- 'अज्ञात' चोरी का पर्दा किया था फास
Sun, 26 Jan 2025 03:47 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2025 03:47 PM IST
सार
एसपी सिटी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ही अभिनव त्यागी को चोरी के खुलासे की चुनौती मिल गई थी। चोरों ने इलेक्ट्रानिक के गोदाम का ताला तोड़कर 45 लाख रुपये नकद व सोने चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। एसपी सिटी ने प्रकरण को चुनौती के तौर पर लेते हुए खुद ही इसपर काम किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी और सीओ चौरीचौरा
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ अनुराग सिंह को सिल्वर मेडल देकर उच्चाधिकारी ने सम्मानित किया। एसओजी प्रभारी सूरज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल, स्वॉट प्रभारी मनीष यादव, एसआई केशव सिंह व रजत शुक्ला को भी प्रशंसा चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ही अभिनव त्यागी को चोरी के खुलासे की चुनौती मिल गई थी। चोरों ने इलेक्ट्रानिक के गोदाम का ताला तोड़कर 45 लाख रुपये नकद व सोने चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। एसपी सिटी ने प्रकरण को चुनौती के तौर पर लेते हुए खुद ही इसपर काम किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने मामले में लीड लेते हुए टीम के साथ लग कर घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 37 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के सिक्के बरामद कर लिए गए थे। इसके लिए अब डीजीपी के ओर से सिल्वर मेडल दिए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने महिलाओं पर हमला करने के आरोपी को दबोचा था। उसने तीन महिलाओं पर रात में सोते समय हमला कर दिया था। इस सनसनीखेज घटना का अनावरण करते हुए आरोपी को जेल भिजवाया गया था। तब सूरज सिंह ही थानेदार थे। वहीं एसएचओ कोतवाली छत्रपाल व मनीष यादव को चोरी की घटना के अनावरण टीम में शामिल होने पर मेडल से नवाजा गया है।