फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Solver from Bihar, who was appearing in CTET exam instead of someone else, arrested

Gorakhpur News: सीटेट में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा बिहार का साल्वर गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Solver from Bihar, who was appearing in CTET exam instead of someone else, arrested
गोरखपुर।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के दौरान रविवार को एम्स क्षेत्र में बने एक केंद्र से दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा साॅल्वर पकड़ा गया। फिंगर प्रिंट मैच न होने पर प्रधानाध्यापक ने युवक को पकड़ कर एम्स पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया,जहां से वह जेल भेज दिया गया।
सीटेट के लिए एम्स क्षेत्र के झारखंडी में बने परीक्षा केंद्र उदया पब्लिक स्कूल में रविवार को द्वितीय पाली की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान परीक्षार्थियों का फिंगर प्रिंट का मिलान किया जा रहा था, जिसमें एक अभ्यर्थी का फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने अभ्यर्थी को पकड़ कर एम्स पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के नालंदा के ओप थाना के अंगारी के निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। मनीष ने बताया कि वह मऊ जिले के परीक्षार्थी नीरज कुमार सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। नीरज उसका परिचित है। परीक्षा पास कराने पर उसे अच्छा फायदा कराने के लिए कहा था। मनीष के पास से पुलिस को फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड भी मिला।
विज्ञापन

उदया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुणाल चतुर्वेदी की तहरीर पर एम्स थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सी-टेट परीक्षा में दूसरे की जगह बैठा बिहार का साॅल्वर मनीष पकड़ा गया है। मनीष जिस परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed