{"_id":"65dfa3573851924e280453a2","slug":"gorakhpur-should-develop-as-a-science-city-prof-poonam-tandon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-481719-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस सिटी के रूप में विकसित हो गोरखपुर : प्रो. पूनम टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस सिटी के रूप में विकसित हो गोरखपुर : प्रो. पूनम टंडन
Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू के दीक्षा भवन में आयोजित हुईं विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला तारामंडल, विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विषय पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा विज्ञान माॅडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके एवं विज्ञान पोस्टर व विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. रमेश शर्मा एवं कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए माॅडलों का अवलोकन के बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि गोरखपुर को साइंस सिटी के रूप में विकास किया जाए, जिसमें समाज उपयोगी तकनीकियों एवं प्रौद्योगिकियों का समावेश हो। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की नक्षत्रशाला, विज्ञान पार्क और विश्वविद्यालय में हो रहे वैज्ञानिक शोध विज्ञान विद्यार्थियों के लिए मील के पत्थर साबित होंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के लोकपाल रमेश शर्मा ने खान-पान एवं रहन-सहन के विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने कहा कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हो रहे नवाचार व जन उपयोगी शोध के संचार से आम जनमानस को सीधे लाभ पहुंचाया जा सकता है। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने सर सीवी रमन की उपलब्धियों एवं उनके द्वारा खोज किए गए योगदान की जानकारी दी।
विज्ञापन
रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमेश त्रिपाठी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन देते हुए रसायन के विषय में जन उपयोगिता पर विशेष व्याख्यान दिया। कुलपति ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रो. वीबी उपाध्याय, प्रो. ओपी पांडेय एवं प्रो. वशिष्ठ नरायन त्रिपाठी द्वारा किया गया।
-- --
डॉ. अत्रेश की पुस्तक का विमोचन
विज्ञान दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अत्रेश कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक केमिकल डायनामिक्स एंड कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री का विमोचन किया गया।