फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Shivam Pandey Murder Case Victim Recorded Video Saying You Shoot Im Making Video

गोरखपुर में कत्ल: 'तुम मारो, मैं वीडियो बना रहा हूं...', गोली मारने से पहले मोबाइल में कैद किया था घटनाक्रम

Sat, 17 Oct 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

गोरखपुर के शिवम उर्फ आदर्श पांडेय की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के मोबाइल में गोली मारने से पहले का घटनाक्रम कैद मिला है। हत्यारोपियों के बेटे समेत तीन हिरासत में लिए गए हैं। रिश्तेदारों और कॉल डिटेल के जरिये पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Gorakhpur Shivam Pandey Murder Case Victim Recorded Video Saying You Shoot Im Making Video
Gorakhpur Shivam Pandey Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर के हरपुर बुदहट के करनपुरा गांव में शिवम उर्फ आदर्श पांडेय की हत्या के मामले में मृतक के मोबाइल में मिला वीडियो जांच की अहम कड़ी बन गया है। वारदात से पहले शिवम ने आरोपियों के साथ हुए विवाद को मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। 
विज्ञापन


वीडियो में उसके ‘तुम मारो, मैं वीडियो बना रहा हूं’ कहने की बात सामने आई है। उधर, पुलिस ने आरोपियों के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों और संपर्कों की जानकारी जुटाने के साथ कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वारदात के बाद इस्तेमाल की गई मोपेड और लाइसेंसी बंदूक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

करनपुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया था। आरोप है कि 60 वर्षीय चचेरे भाई लवकुश पांडेय ने अपने 63 वर्षीय भाई राधेश्याम पांडेय को शिवम पर गोली चलाने के लिए ललकारा। 

 
विज्ञापन

इसके बाद राधेश्याम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली शिवम की पीठ में लगी और सीने को चीरते हुए निकल गई। घायल शिवम करीब 50 मीटर तक भागा, लेकिन सड़क के पास गिर पड़ा। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी अपनी मोपेड से मौके से भाग गए।
 
विज्ञापन

खेत की जुताई रोकने पर बढ़ा था विवाद
पुलिस के अनुसार, मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा था। उनके बड़े भाई राम पलट के बेटे राधेश्याम और लवकुश गांव में रहकर खेती करते थे। सुदामा की भी यहां जमीन थी, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुदामा की मौत के बाद उनका छोटा बेटा शिवम अपने हिस्से की खेती देखने लगा था। 

 

बृहस्पतिवार को शिवम अपने हिस्से के खेत की जुताई कराने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। आरोप है कि राधेश्याम ने जुताई करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और ट्रैक्टर चालक वहां से चला गया। कुछ देर बाद लवकुश भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसके ललकारने पर राधेश्याम ने शिवम को गोली मार दी। जमीन और खेती के अधिकार को लेकर चला आ रहा विवाद इस तरह जानलेवा वारदात में बदल गया।

मोपेड और बंदूक की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
हत्या के बाद फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल के जरिये उनके संपर्कों और संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस वारदात के बाद आरोपियों के निकलने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस्तेमाल की गई मोपेड कहां छोड़ी गई और लाइसेंसी बंदूक आरोपियों के पास है या कहीं छिपाई गई है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था शिवम
26 वर्षीय शिवम का दो अक्तूबर को जन्मदिन मनाया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह नौकरी हासिल कर घर की जिम्मेदारियां संभालेगा, लेकिन कुछ ही दिन बाद उसकी हत्या हो गई। बहन मधु पांडेय के मुताबिक, शिवम 12वीं पास था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोज दौड़ लगाता था। 

 

उसका सपना पुलिस में भर्ती होकर बहनों की धूमधाम से शादी कराने का था। शिवम के दो बड़े भाई शिव कुमार और दुर्गा बंगलूरू में निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर वह मां कृष्णावती देवी और बहनों के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलने पर मां और बहनें खेत की ओर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर मां अचेत हो गईं। परिवार के लिए शिवम की मौत बड़ा सदमा बन गई है।

हत्यारोपी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।- राजेश घुनावत, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed