फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Shivam of Gorakhpur defeated Kunal of Ghaziabad news in hindi

Gorakhpur News: गोरखपुर के शिवम ने गाजियाबाद के कुणाल को हराया- नॉकआउट राउंड मुरादाबाद के देवांग के नाम रहा

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
सार

बालिका वर्ग में मुरादाबाद की तरनजीत कौर ने गोरखपुर की सिया राय को 30 -12 और आगरा की राधा ठाकुर ने गोरखपुर की रिद्धिमा यादव को 30 -18 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
निर्णायक की भूमिका कानपुर के अंतरराष्ट्रीय रेफरी रवि दीक्षित, अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार, चंदन तिवारी, राहुल घोष, मनीष कुमार, वंदना यदुवंशी और रेखा गुप्ता ने निभाई।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Shivam of Gorakhpur defeated Kunal of Ghaziabad news in hindi
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को लेविंस एकेडमी धरमपुर में हुई। उद्घाटन मैच में गोरखपुर के शिवम श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के कुणाल ठाकुर को 30-18 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


नॉकआउट टूर्नामेंट के पुरुष एकल मैच में मुरादाबाद के देवांग तोमर ने झांसी के रेहान सिद्दीकी को 30-25, आगरा के गुरप्रीत कुमार ने गोरखपुर के अनुराग यादव को 30-17, अलीगढ़ के देवांश गोविला ने लखनऊ के हर्ष शुक्ला को 30-9, वाराणसी के वैश्विक राज सिंह ने प्रयागराज के अंबर गुप्ता को 30- 26 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में मुरादाबाद की तरनजीत कौर ने गोरखपुर की सिया राय को 30 -12 और आगरा की राधा ठाकुर ने गोरखपुर की रिद्धिमा यादव को 30 -18 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका कानपुर के अंतरराष्ट्रीय रेफरी रवि दीक्षित, अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार, चंदन तिवारी, राहुल घोष, मनीष कुमार, वंदना यदुवंशी और रेखा गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव के साथ एक सेट का मैच खेल कर किया। विधायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में बहुत ही ऊर्जा है, जो खेल के क्षेत्र में बेहतर करने का क्षमता रखते हैं।


गोरखपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने अतिथियों स्वागत किया। संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। अतिथियों के प्रति आभार प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव, राज बहादुर सिंह, गोपालजी श्रीवास्तव, डॉ. अनिल सिंह, श्रेयांस पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, रेमी चंद्रा, संजय मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed