फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Shamli Greenfield Expressway will pass through 22 districts of UP

UP: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 700 किलोमीटर होगा लंबा

Wed, 19 Jul 2023 04:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jul 2023 04:11 PM IST
सार

गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पंजाब-नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर के तहत होगा। इससे पूर्वोत्तर, हरियाणा और पंजाब का जुड़ाव आसानी से हो सकेगा। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे शामली के गोगवान जलालपुर से शुरू होगा। यहां से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे भी बनेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Shamli Greenfield Expressway will pass through 22 districts of UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 700 किलोमीटर होगी। इसकी डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक निजी फर्म को सौंपी गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके बनने से हरियाणा और पंजाब भी जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पंजाब-नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर के तहत होगा। इससे पूर्वोत्तर, हरियाणा और पंजाब का जुड़ाव आसानी से हो सकेगा। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे शामली के गोगवान जलालपुर से शुरू होगा। यहां से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे भी बनेगा। अंबाला-शामली और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर और शामली सहित उत्तर प्रदेश के 22 जिलों संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: अब आधे समय में पहुंच जाएंगे सिलीगुड़ी, केंद्रीय मंत्री ने दिया तोहफा
 

यह होगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का रूट

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का रूटमैप तैयार हो चुका है। गोरखपुर में जगदीशपुर से शुरू होकर देवरिया फिर कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील से होते हुए सड़क बिहार के गोपालगंज में प्रवेश करेगी। यूपी में 84.3 किमी, बिहार में 416.2 किमी और पश्चिम बंगाल में 18.97 किमी समेत सड़क की कुल लंबाई 519.58 किमी होगी। इसके निर्माण पर कुल लागत करीब 32,000 करोड़ रुपये तय की गई है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप टीम इवेंट में आदित्या ने मनवाया अपना लोहा, जीता गोल्ड मेडल

चौरीचौरा तहसील के 14 गांवों में अधिग्रहित की गई है जमीन
परियोजना के तहत गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिले के कुल 111 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें गोरखपुर की चौरीचौरा तहसील के 14 गांव, कुशीनगर की हाटा तहसील के 19, तमकुहीराज तहसील के 42 और कसया तहसील के 13 गांव शामिल हैं। देवरिया जिले की सदर तहसील के 23 गांवों की 60 से 100 मीटर चौड़ी जमीनों का अधिग्रहण किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed