{"_id":"64b76c2ed0ba2bbea302a657","slug":"siliguri-greenfield-expressway-now-reach-siliguri-in-half-time-2023-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: अब आधे समय में पहुंच जाएंगे सिलीगुड़ी, केंद्रीय मंत्री ने दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: अब आधे समय में पहुंच जाएंगे सिलीगुड़ी, केंद्रीय मंत्री ने दिया तोहफा
Wed, 19 Jul 2023 01:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:03 PM IST
सार
गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड और गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। नई सड़क बनने पर दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में 15 घंटे से अधिक समय लगता है, एक्सप्रेस-वे से 7-8 घंटे लगेंगे। सड़क 520 किमी लंबी होगी। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और बिहार के नौ जिलों से होते हुए सिलीगुड़ी
पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गोरखपुर को नई सड़कों का तोहफा दिया है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के जरिए गोरखपुर के विकास में तेजी आएगी। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नई सड़क बनने पर गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक की दूरी आधे समय में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर जिले में करीब 84 किमी बनेगा। सिलीगुड़ी तक 520 किमी लंबी सड़क देवरिया, कुशीनगर होते हुए पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी और फारबिसगंज सहित बिहार के नौ जिलों से होकर गुजरेगी। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से वर्ष 2021 में प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के 2025 तक पूरा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लखनऊ से गोरखपुर आ रही वंदे भारत पर बरसाए पत्थर, खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
एनएचएआई ने एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल को एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था। वर्ष 2022 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। नई सड़क आबादी से दूर बनेगी। जानकारों के मुताबिक, गोरखपुर से सिलीगुड़ी पहुंचने में वर्तमान में 15 घंटे से अधिक समय लगता है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह दूरी मात्र सात से आठ घंटे में पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर मंदिर में की शादी, अब मांग रहा दहेज
एनएचएआई परियोजना प्रबंधक भवेश अग्रवाल ने कहा कि गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए परियोजना तैयार हो चुकी है। गोरखपुर से शामली एक्सप्रेस-वे के लिए काम चल रहा है। गोरखपुर से शामली के बीच करीब 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से 840 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा। अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर मंदिर में की शादी, अब मांग रहा दहेज
एनएचएआई परियोजना प्रबंधक भवेश अग्रवाल ने कहा कि गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए परियोजना तैयार हो चुकी है। गोरखपुर से शामली एक्सप्रेस-वे के लिए काम चल रहा है। गोरखपुर से शामली के बीच करीब 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से 840 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा। अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।