{"_id":"5f29b8a78ebc3e3cf2690411","slug":"gorakhpur-sadar-mp-ravi-kishan-gorakhpur-city-news-gkp360645718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच हो : रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच हो : रवि किशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच हो : रवि किशन
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की सीबीआई जांच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कहा कि, महाराष्ट्र पुलिस अपना कार्य कर रही है, उसपर कोई संशय नहीं है। मगर आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। निष्पक्ष जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
सांसद ने कहा कि सीबीआई जांच से इस युवा कलाकार के परिवार वालों को सत्यता का एहसास हो जाएगा, जो न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, दो राज्यों के बीच बन रही टकराव की स्थिति भी खत्म हो जाएगी। जो नए अभिनेता और उभरते हुए कलाकार है उनको भी बल और हिम्मत मिलेगी। वो अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले को सीबीआई को सुपुर्द करने का अनुरोध किया है।