फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's land mafia had sold the ceiling land to his own aunt, investigation is going on

Gorakhpur News: भू माफिया कमलेश ने अपनी ही बुआ को भी नहीं बख्शा, बेच दी सीलिंग की जमीन- ऐसे खुला मामला

Mon, 06 May 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 06 May 2024 11:47 AM IST
सार

झंगहा क्षेत्र की सुनीता देवी ने एम्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह कमलेश की बुआ लगती हैं। वर्ष 2022 में बहरामपुर में जमीन दिलाने के नाम पर कमलेश ने 11 लाख रुपये लिए और एग्रीमेंट भी कराया। बाद में पता चला कि बहरामपुर में जो जमीन कमलेश ने दिखाई थी, वह सीलिंग की थी।

विज्ञापन
Gorakhpur's land mafia had sold the ceiling land to his own aunt, investigation is going on
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

गोरखपुर के भू माफिया कमलेश यादव ने अपनी बुआ को भी नहीं बख्शा है। उन्हें भी 11 लाख रुपये में सीलिंग की जमीन बेचकर चूना लगाया है। वहीं, एक दूसरे मामले में देवरिया के एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के बहाने 17 लाख रुपये लिए हैं। एम्स थाने में दोनों शिकायतें आने के बाद पुलिस की जांच में मामला सही मिला है।

इसके बाद एम्स थाने के प्रभारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर कमलेश पर दोनों ही मामले में केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है। बहुत जल्द कमलेश पर दो और नए केस एम्स थाने में दर्ज हो सकते हैं। झंगहा क्षेत्र की सुनीता देवी ने एम्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह कमलेश की बुआ लगती हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में बहरामपुर में जमीन दिलाने के नाम पर कमलेश ने 11 लाख रुपये लिए और एग्रीमेंट भी कराया। बाद में पता चला कि बहरामपुर में जो जमीन कमलेश ने दिखाई थी, वह सीलिंग की थी। इसी तरह पिपराइच के महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि सिलिंग की जमीन दिखाकर उससे कमलेश ने 17 लाख रुपये ले लिए। कई बार कमलेश से रुपया वापस मांगने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने रुपये वापस देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के लोगों की शिकायत पर भी दर्ज हो सकता है केस
जमीन की जालसाजी करने वाले कमलेश यादव पर बिहार के 13 व्यापारियों ने सरकारी जमीन बेचकर दो करोड़ 85 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इसमें से दो व्यापारी बिहार छपरा के भिखारी उर्फ योगेन्द्र प्रसाद और गोपालगंज के अदालत पंडित ने एसपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत पत्र भी सौंपा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में कमलेश यादव और दीनानाथ प्रजापति ने एम्स के बहरामपुर में जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई। दोनों पीड़ितों ने बताया कि 11 और व्यापारी बहुत जल्द पुलिस ऑफिस आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। ऐसे में एक दर्जन से अधिक केस और कमलेश पर दर्ज हो सकते हैं।

परिचितों के साथ काट रहा जेल
कमलेश यादव पर छत्तीसगढ़ में भी जालसाजी का केस दर्ज है। हाल ही में कमलेश को छत्तीसगढ़ से वारंट बी पर गोरखपुर लाया गया है। जेल में बैरक नंबर 4 में वह बंद है। जिले के कई बदमाश जेल में बंद हैं, जो कमलेश के पुराने परिचित हैं। उन्हीं के साथ वह जेल काट रहा है।

सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त
गैंगस्टर केस के तहत कमलेश और उसके साथी दीनानाथ की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कमलेश की सीलिंग की जमीन पर अवैध कमाई से बने कॉलेज को भी सीज किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों के मोहद्दीपुर के मकान, जमीन पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अभी हाल ही में बाराबंकी में स्थित चार मंजिला भवन प्रशासन ने जब्त किया है।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed