फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's Golghar Bazaar road will become a smart city, Rs 44.85 crore will be spent

बदल रहा गोरखपुर: 44.85 करोड़ से करीब 4.4 किलोमीटर बनेगी स्मार्ट सड़क- बदला दिखेगा शहर का गोलघर बाजार

Thu, 13 Feb 2025 06:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 06:06 PM IST
सार

योजना के तहत पहली स्मार्ट सड़क 2.37 किलोमीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी होगी। यह शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा तक, आंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा होते हुए मुख्य डाकघर तिराहा तक और हरिओम नगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहाल तक बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur's Golghar Bazaar road will become a smart city, Rs 44.85 crore will be spent
गोलघर की सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोलघर में स्मार्ट सड़क का निर्माण मार्च में होली के बाद शुरू हो जाएगा। निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के तहत करीब 4.40 किलोमीटर लंबी गोलघर समेत उसके आसपास की तीन प्रमुख सड़कों को 44.85 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


योजना के तहत पहली स्मार्ट सड़क 2.37 किलोमीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी होगी। यह शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा तक, आंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा होते हुए मुख्य डाकघर तिराहा तक और हरिओम नगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहाल तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी सड़क टाउनहाल स्थित शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा, विजय चौराहा होते हुए गणेश चौक तक बनेगी। इसकी लंबाई 1.25 किमी और चौड़ाई 12 मीटर होगी।

तीसरी सड़क 0.78 किलोमीटर लंबी और 18 से 24 मीटर चौड़ी होगी। यह कचहरी चौराहे से काली मंदिर तक बनेगी। 20 फरवरी को प्री बिड मीटिंग होगी। 11 मार्च निविदा डालने और खुलने की अंतिम तिथि है। चयनित फर्म को निर्माण के साथ पांच साल तक सड़कों का रखरखाव भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू की तर्ज पर बनेंगी सड़कें
सड़कों को बंगलूरू और चेन्नई के स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके नीचे ही नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट और पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

सड़क पर मोटरसाइकिल, कार व अन्य वाहन चलेंगे। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि नाली, बिजली या पीने के पानी संबंधी कोई खराबी आने पर सड़क नहीं खोदनी पड़ेगी, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होगा।


सीएम ग्रिड फेज दो के तहत गोलघर की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क के दोनों तरफ साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। मार्च में इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी है:  संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed