फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur RK oxygen will be refilling of 1800 cylinders daily After doubling capacity

गोरखपुर: आरके ऑक्सीजन ने दोगुनी की क्षमता, अब रोजाना 1800 सिलिंडर की होगी रिफिलिंग

Thu, 27 May 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 02:51 PM IST
सार

नोजल की संख्या 45 से 95 की जा रही है।

विज्ञापन
gorakhpur RK oxygen will be refilling of 1800 cylinders daily After doubling capacity
गोरखपुर ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के आरके ऑक्सीजन प्लांट में अब रोजाना 1800 सिलिंडर भरे जा सकेंगे। अभी यहां हर दिन तकरीबन 900 सिलिंडर की रिफिलिंग हो पाती है। प्लांट में नोजल की संख्या बढ़ाने से यह संभव हो सकेगा। 
विज्ञापन


आरके ऑक्सीजन में क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए ऑक्सीजन गैस मंगाकर स्टोर किया जाता है।  फिर इससे सिलिंडरों की रिफिलिंग होती है। वर्तमान में प्लांट में 45 नोजल लगे हुए हैं। इनसे रोजाना तकरीबन 900 सिलिंडर की रिफिलिंग होती है। नोजल की संख्या बढ़ाने से पहले की तुलना में रोजाना दोगुने ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

 
आरके ऑक्सीजन के निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी प्लांट में केवल 45 नोजल लगे हैं। अब इसे 95 किया जा रहा है। इससे रोजाना 1800 सिलिंडर तक की रिफिलिंग हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गोरखपुर में रोजाना 7000 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग क्षमता

दरअसल, अभी गोरखपुर में ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग करने वाले तीन उद्यमियों के चार प्लांट हैं। मोदी केमिकल्स के दो प्लांट हैं, जिनमें एक प्लांट में हवा से ऑक्सीजन गैस बनाया जाता है और दूसरे प्लांट में क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग होती है। वहीं आरके ऑक्सीजन में भी ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग की जाती है। हाल में शुरू किए गए अन्नपूर्णा गैसेज में हवा से ऑक्सीजन बनाया जाता है। इन प्लांटों की क्षमता तकरीबन सात हजार जंबो सिलिंडर रिफिलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed