फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Rescheduling of trains, will operate from changed route

गोरखपुर : ट्रेनों के समय का पुनर्निर्धारण, बदले रूट से होगा संचालन

Wed, 03 May 2023 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Rescheduling of trains, will operate from changed route
गोरखपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर आरवी ब्लॉक हट के मध्य दोहरीकरण एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य चल रहा है। इस रूट पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने से कई ट्रेनों के समय का पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। कुछ ट्रेनों का बदले रूट से संचालन होगा।
विज्ञापन


रेलवे से जारी सूचना के अनुसार, छपरा से 04 और 06 मई को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटा पुनर्निर्धारण करके चलाई जाएगी। छपरा से 09 मई को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 03 घंटा पुनर्निर्धारण करके चलाई जाएगी। दुर्ग से 04 मई को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जाएगी। दुर्ग से 09 मई को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जाएगी। गोंड़िया से 04 से 09 मई को चलने वाली 15232 गोंड़िया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंड़िया-उसलापुर-कटनी के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 03 से 08 मई को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंड़िया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटनी-उसलापुर-रायपुर के स्थान पर बदले हुए रूट कटनी-जबलपुर-नैनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा लखनऊ जंक्शन से 08 मई को चलने वाली 12535 लखनऊ जंक्शन-रायपुर एक्सप्रेस शार्ट टर्मिनेट होकर उसलापुर में यात्रा समाप्त करेगी। रायपुर से 09 मई को चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस उसलापुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed