फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Remove jewelry before going for a morning walk

Gorakhpur News: मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले उतार दें गहनें

Sat, 05 Jul 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Remove jewelry before going for a morning walk
भोर में महिलाओं के साथ हो चुकी हैं लूट की घटनाएं
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के आरोपी को किया था गिरफ्तार
गोरखपुर। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। वह घर से निकलते समय अपने गहनें जरूर निकाल लें। शातिर लुटेरे ऐसी महिलाओं को टारगेट कर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक लुटेरा पकड़ा गया, जो मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं के गहने लूटता था।
बृहस्पतिवार को शाहपुर और चिलुआताल पुलिस ने सद्दाम अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गोरखनाथ के रसूलपुर का रहने वाला सद्दाम अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। बीते 20 जून को शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर इलाके में अपने घर के बाहर टहल रही वृद्धा से सद्दाम ने कान की बाली और मंगलसूत्र छीन लिया था, जिससे महिला घायल भी हो गई थी। कान की बाली छिनने की वजह से महिला का कान फट गया था। इसके पांच दिन बाद 25 जून को चिलुआताल क्षेत्र की राधिका शर्मा को भी लूट का शिकार बना लिया। ज्यादातर लुटेरे महिलाओं को ही टारगेट कर रहे हैं। पहले वह दो से तीन दिनों तक रेकी करते हैं। इसके बाद मौका देखकर घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी सद्दाम स्कूटी से सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं की रेकी करता था। जिन महिलाओं के कान और गले में सोने के गहने देखता था उन्हें अपना शिकार बनाता था। मौका देखकर उन्हें धक्का देता था। जब महिला गिर जाती थी, उसके बाद अपनी स्कूटी आगे खड़ी कर महिला की मदद करने के बहाने उनके पास पहुंचता था और उनके गहने लूट कर भाग जाता था। पुलिस का कहना है कि यह ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed