{"_id":"618c114434eb3c54bd047e85","slug":"gorakhpur-religious-flag-was-told-pakistani-force-deployed-after-uproar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में चार लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज, नाराज लोगों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में चार लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज, नाराज लोगों ने किया पथराव
Thu, 11 Nov 2021 09:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चौरीचौरा (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, चौरीचौरा (गोरखपुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:45 AM IST
सार
घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का आरोप। गाड़ी क्षतिग्रस्त की। हंगामा देख कई थानों की बुलाई फोर्स।
विज्ञापन
मौके पर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर-10 स्थित निरालानगर के एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में चार लोगों तालीम, पप्पू, आशिक व आरिफ के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बवाल और हंगामे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, आरोपितों के परिजनों का कहना है कि झंडा धार्मिक था। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक चौरीचौरा क्षेत्र के मुंडेरा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी तालिब ने अपने मकान के छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया था। किसी ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
वायरल फोटो देखकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता अमित वर्मा, आरएसएस के वीरेंद्र सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। आसपास के लोग भी जुट गए। सबने नारेबाजी कर दी। साथ ही पथराव करके एक वाहन का शीशा तोड़ दिया। उग्र भीड़ को देखते हुए तालिब ने घर के छत से झंडा उतार लिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह मौके पहुंचे और तालिब से पूछताछ की। इसी बीच उग्र लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। पाकिस्तान व मकान मालिक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। इसके बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी झंगहा व पिपराइच पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। चौरीचौरा पुलिस पहले से ही मौजूद थी। एसपी नार्थ ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत किया। इस बीच तहरीर दी गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ब्राह्मण जनकल्याण समिति ने बताया जघन्य अपराध
मामले में ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय ने चौरीचौरा थाने में तहरीर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुताबिक निराला नगर निवासी तालिब ने अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। यह जघन्य अपराध है। कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
आरोपियों के परिजनों ने धार्मिक झंडा बताया
बवाल और हंगामे के बाद आरोपियों के परिजन सामने आए। उनका कहना था कि जिस झंडे को पाकिस्तान का बताया जा रहा है, वह धार्मिक है। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। बवाल के बाद झंडा छत से उतार लिया गया था। इसके बावजूद एक गाड़ी का शीशा तोड़ा गया।
एसएसपी गोरखपुर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पाकिस्तान का झंडा फहराने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में पांच अलग-अलग तरह के झंडे बरामद किए गए हैं। झंडे कब्जे में लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।