फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur ranked second in state in Health Ranking Dashboard

खुशखबर: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला दूसरा स्थान, इन संकेतकों पर होती है रैंकिंग

Tue, 26 Apr 2022 06:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Apr 2022 06:26 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि गर्भवती पंजीकण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 योजनाओं पर अच्छा काम करने के लिए यह रैकिंग दी जाती है। रैकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हीमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur ranked second in state in Health Ranking Dashboard
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की मार्च-2022 की रैंकिंग में जिले को सूबे में दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों, एचआईवी जांच, नियमित टीकाकरण और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में 100 फीसदी स्कोर हासिल करने के कारण मिली है। जिले को 0.67 का कंपोजिट स्कोर भी मिला है। वहीं, गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


यह जानकारी सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने दी है। बताया कि फरवरी में दूसरी रैंकिंग थी। जनवरी में प्रथम रैंकिंग और दिसंबर में गोरखपुर की तीसरी रैंकिंग थी। बताया कि जिले के कैंपियरगंज, पिपराइच और सहजनवां ब्लॉक का इस काम में अहम योगदान रहा है। यह तीनों ब्लॉक टॉप परफार्मिंग ब्लॉक हैं। डीएम विजय किरन आनंद के दिशा निर्देश में इस पर लगातार काम हो रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोरोना की प्रतिकूल परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया है। यह रैकिंग 20 फरवरी से 31 मार्च तक के डाटा पर आधारित है। बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी डॉ. नंद कुमार की टीम ने 2021 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और जिले को पहला स्थान दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संकेतकों पर होती है रैंकिंग

सीएमओ ने बताया कि गर्भवती पंजीकण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 योजनाओं पर अच्छा काम करने के लिए यह रैकिंग दी जाती है। रैकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हीमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed