{"_id":"6aa7116ab46f8a753e0ccc21","slug":"gorakhpur-rang-mahotsav-to-be-held-from-october-31-to-november-4-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449789-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगा गोरखपुर रंग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगा गोरखपुर रंग महोत्सव
विज्ञापन
गोरखपुर। कला, संस्कृति और रंगकर्म को समर्पित गोरखपुर रंग महोत्सव 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगा। पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के लिए अभियान थियेटर में शनिवार को साज-सज्जा और रचनात्मक सजावट के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े रंगकर्मियों और बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के जरिये महोत्सव के प्रांगण को आकर्षक रूप देने की तैयारियां शुरू कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महोत्सव के प्रधान संरक्षक प्रोफेसर शिव शरण दास रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महोत्सव रंगकर्मियों और शहरवासियों के लिए सुंदर और यादगार अनुभव होगा। महोत्सव की महासचिव डॉ. रोली लाट ने कहा कि गोरखपुर रंग महोत्सव शहरवासियों के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि कला और रंगमंच से जुड़ा उत्सव है। महोत्सव के माध्यम से लोगों को नाट्य कला को देखने, समझने और महसूस करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह रंग संसार रंगकर्मियों और निर्देशक नारायण पांडेय की साधना और मेहनत को दर्शाता है।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष माधवेंद्र पांडेय, उदयन मुखर्जी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार राय, सह-समन्वयक कल्पना श्रीवास्तव और डॉ. रंजय सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा अभियान के रंगकर्मी कनक, गर्विता, विशाल, रितिका, आदित्य, ऋषभ, रवि रमैया, श्रेया और अनन्या सहित अन्य रंगकर्मी उपस्थित रहे।