{"_id":"5f739cdd8ebc3e9b77669153","slug":"gorakhpur-ramlila-gorakhpur-city-news-gkp3674652108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यनगर की रामलीला का मंचन 16 अक्तूबर से, यात्राएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यनगर की रामलीला का मंचन 16 अक्तूबर से, यात्राएं स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यनगर की रामलीला का मंचन 16 अक्तूबर से, यात्राएं स्थगित
गोरखपुर। आर्यनगर की रामलीला 16 अक्तूबर से शुरू होगी। इसपर श्रीश्री रामलीला समिति आर्यनगर ने मंगलवार को मुहर लगा दी है। रामलीला का मंचन 26 अक्तूबर तक चलेगा। रामलीला के मंचन का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया व यूट्यूब पर किया जाएगा। इसके जरिए दर्शकों को जोड़ा जाएगा। कोरोना संकट के बीच अलग-अलग दिनों की यात्राएं स्थगित कर दी गई हैं।
आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन सभागार में मंगलवार को श्रीश्री रामलीला समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के महामंत्री व व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने की। तय हुआ कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन करते हुए रामलीला कराई जाएगी। रामलीला मंचन के दौरान 100 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे। महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला के मंचन का आदेश दिया था। इसी क्रम में तारीखें तय की गई हैं। प्रतिदिन की लीलाओं की झांकियों के चित्रों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। रामलीला मंचन 16 अक्तूबर से शुरू होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोई यात्रा नहीं निकाली जाएगी। वनयात्रा, विवाह यात्रा या विजय यात्रा के आयोजन नहीं होंगे।
इस मौके समिति के उपाध्यक्ष राममोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सराफ, गोवर्धन दास अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, दीपजी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल शशि, विकास जालान, कीर्ति रमण दास, जितेंद्र नाथ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, नवोदित त्रिपाठी, कृष्ण तिवारी, रामजी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।