फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Rain: CM Yogi will visit Gorakhpur tomorrow will conduct aerial survey of flood affected areas

Gorakhpur Rain : आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी, दो दिवसीय दौरे पर आए हैं गोरखपुर

Fri, 23 Sep 2022 12:40 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

गोरखपुर जनपद की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। घाघरा नदी के किनारे बसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। गोला और खजनी तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Rain: CM Yogi will visit Gorakhpur tomorrow will conduct aerial survey of flood affected areas
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। भारी बारिश के कारण गोरखपुर में बाढ़ आई हुई है, जिससे नदियों के किनारे बसे कई गांवों पर संकट आ गया है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े नौ बजे से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा एवं बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पिछले दो दिनों से हो रही बारी बारिश के कारण क्षेत्र में जलप्रलय आई हुई है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। घाघरा नदी के किनारे बसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। गोला और खजनी तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित गांवों में 41 नावों को लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा नदी  बुधवार को बरहज में खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर पहुंच गई। इससे खजनी और गोला तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इस कारण 16 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं। 3578 हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न हो गया है। हालांकि अयोध्या में नदी का जलस्तर नीचे आ रहा है। फिर भी नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर भी ऊपर की ओर जा रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर अब नीचे की तरफ आने लगी है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गया। उधर, प्रशासन बाढ़-बचाव में जुटा हुआ है। एनडीआरएफ के अलावा अन्य संस्थाओं के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।


अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार से जिले में भी पानी नीचे आने लगेगा। चिंता की बात नहीं है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। तटबंधों की निगरानी के लिए विभाग के इंजीनियरों के अलावा अन्य कर्मचारी तैनात हैं। नदियों के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
- रुपेश कुमार खरे, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed