फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur railway station will be rejuvenated with 693 crores, tender issued

Gorakhpur News: गोरखपुर स्टेशन का 693 करोड़ से होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

Wed, 14 Jun 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur railway station will be rejuvenated with 693 crores, tender issued
गोरखपुर स्टेशन का 693 करोड़ से होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट पर रेलवे बोर्ड ने लगाई मुहर, अगस्त- सितंबर के बीच शुरू हो सकता है काम
विज्ञापन

नए रंग रूप में स्टेशन पर दिखेगा गोरक्षनगरी का अक्स
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर स्टेशन के कायाकल्प के लिए 693 करोड़ के संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। इसके बाद पूर्वाेत्तर रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके बाद यह उम्मीद जगी है कि अगस्त और सिंतबर के बीच निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय को 2025 में नए रंग रूप में दिखाने की तैयारी है। इसे लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर जंक्शन कई मायनों हाईटेक होगा। नए रंग रूप में गोरक्षनगरी की अक्स भी दिखेगी। इसे दो साल के अंदर बनाने की तैयारी है। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करना है, जो नगर के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। बताया जा रहा स्टेशन के विकसित होने के बाद रूफ प्लाजा फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही एक जिला एक उत्पाद की प्रदर्शनी की सुविधा दी जाएगी। स्टेशन विकसित होने के बाद मेट्रो सेवा, सिटी बस और अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ जाएगी। इसे स्टेशन इंटीलेंस बिल्डिंग की तरह विकसित किया जाएगा। इन इन स्टेशनों का विकास आगामी 40 से 50 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। इसमें दो से तीन फ्लोर बनाए जाएंगे। पहले तल पर फूड प्लाजा, वेटिंग लाउंज रहेगा। जबकि, ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने के स्थान रहेंगे। यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रेस्टोरेंट, मेडिकल और शापिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------
भवन की डिजाइन में नहीं की जाएगी छेड़छाड़
गोरखपुर जंक्शन का मुख्य द्वार और भवन काफी खूबसूरत होगा। बताया जा रहा है कि अंग्रेजों के जमाने का भवन होने के की वजह से इसका ऐतिहासिक महत्व है। ऐसे में भवन की डिजाइन में छेड़छाड़ नहीं होगी। लेकिन, इसमें गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस सहित अन्य महत्व वाले स्थानों की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के फाइनल होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि समय सीमा के अंदर काम पूरा कराया जाए, जिससे कि यात्रियों की हर आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed