फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Railway bus station will change design of multilevel parking

गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन बदली, खर्च होंगे 47 करोड़ रुपये

Wed, 15 Dec 2021 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 09:48 AM IST
सार

आय के संसाधन बढ़ाने के लिए दुकानों की संख्या में होगी बढ़ोतरी, करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली है मल्टीलेवल पार्किंग।

विज्ञापन
Gorakhpur Railway bus station will change design of multilevel parking
गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेलवे बस स्टेशन की मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन में बदलाव कर दिया गया है। नगर निगम पार्किंग बिल्डिंग में दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है ताकि इससे आय में वृद्धि की जा सके। पार्किंग में 750 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन


शहर को जाम से निजात के लिए नगर निगम की ओर से जलकल परिसर, हिंदी बाजार और रेलवे बस स्टेशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। जलकल परिसर की मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है। हिंदी बाजार और रेलवे बस स्टेशन की पार्किंग आरंभिक चरण में है। दोनों मल्टीलेवल पार्किंग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी थी। अब इसकी डिजाइन में संशोधन कर फिर से डीपीआर को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

दुकानों की संख्या बढ़ेगी

रेलवे बस स्टेशन मल्टीलेवल पार्किंग की डीपीआर 47.33 करोड़ रुपये की तैयार की गई है। निचले तल समेत कुल छह मंजिल बनाई जानी हैं। 523 दोपहिया और 238 चौपहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था बनाई गई है। मल्टीलेवल पार्किंग बनाने में जिन 26 दुकानों को तोड़ा जाना है, उन्हें पार्किंग की बिल्डिंग में दुकानें बनाकर दी जाएंगी। इससे नगर निगम को कोई आय नहीं होगी। ऐसे में इसके डिजाइन में बदलाव कर दुकानों की संख्या बढ़ा दी गई है। इन दुकानों को नगर निगम किराए पर देगा, ताकि इससे कुछ आय भी हो सके।  
 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि रेलवे बस स्टेशन की मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन में बदलाव किया गया है। दुकानों की संख्या बढ़ाकर 40 के आसपास की गई है। प्राइम लोकेशन में होने की वजह से इसमें कुछ ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम भी खोले जा सकते हैं। डीपीआर शासन को भेज दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed