{"_id":"5f82951737668d5db546b4df","slug":"gorakhpur-rail-museum-will-open-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से बंद पड़ा है गोरखपुर का रेल म्यूजियम, अब जल्द ही इन शर्तों पर होगा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से बंद पड़ा है गोरखपुर का रेल म्यूजियम, अब जल्द ही इन शर्तों पर होगा गुलजार
Sun, 11 Oct 2020 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेल म्यूजियम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते छह महीने से बंद चल रहा गोरखपुर का रेल म्यूजियम जल्द ही गुलजार होने लगेगा। यहां आने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। रेल प्रशासन ने बच्चों की सुविधा के लिए झूलों में एंटी माइक्रोबल कोटिंग कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एंटी माइक्रोबल कोटिंग के लग जाने से बच्चे बिना संक्रमण के खतरे के आराम से झूला झूल सकेंगे। रेल म्यूजियम को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए गेट पर सेंसर आधारित थर्मल स्कैनर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके शरीर का तापमान 99 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हुआ तो वहां लगा बूम तुरंत गिर जाएगा। बूम गिर जाने पर संबंधित व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट
टिकट बिक्री के लिए पूरा जोर डिजिटल पेमेंट पर ही रहेगा। हालांकि कैश देकर भी टिकट खरीदने की व्यवस्था रहेगी। इसकी तैयारी चल रही है।