फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur pollution level will be updated every moment

हर पल अपडेट होगा गोरखपुर के प्रदूषण का स्तर, शहर के चौराहों पर भी लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड

Thu, 21 Jan 2021 08:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jan 2021 08:09 PM IST
सार

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी पुणे और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच बनी सहमति
  • गोरखपुर में लगे ‘सफर’ संयंत्र से एकत्र प्रदूषण संबंधी डाटा सीपीसीबी की वेबसाइट पर होगा अपडेट  

 

विज्ञापन
Gorakhpur pollution level will be updated every moment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर शहर के वायु प्रदूषण स्तर के हर पल की जानकारी अब सीपीसीबी के वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय में लगे संयंत्र ‘सफर’ की वजह से यह संभव हो सकेगा।

विज्ञापन


सफर में दर्ज शहर के प्रदूषण संबंधी आंकड़ों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी पुणे (आईआईटीएम) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। जल्द ही करार होगा।
विज्ञापन


दरअसल क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गोरखपुर प्रदूषण संबंधी आंकड़े मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जरिये एकत्र कर सीपीसीबी को भेजता है। लेकिन इसमें पीएम-1 और पीएम-2.5 प्रदूषण संबंधी आंकड़े नहीं मिल पाते। केवल पीएम-10, कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड आदि का ही आंकड़ा एमएमएमयूटी से प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय में लगे ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) संयंत्र से ये सारे आंकड़े उपलब्ध हो जाते हैं। इस सिस्टम का संचालन आईआईटीएम, पुणे करता है।

इसे देखते हुए ही सीपीसीबी आईआईटीएम, पुणे से गोरखपुर का प्रदूषण संबंधी आंकड़ा उपलब्ध कराने के संबंध में करार करने जा रहा है। इसके तहत आईआईटीएम, पुणे के सर्वर को सीपीसीबी के सर्वर से जोड़ दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि दोनों संस्थाओं के बीच पत्राचार के बाद सहमति हो चुकी है। जल्द ही इसका करार हो जाएगा।

 

सफर संयंत्र में इन पैरामीटर की होती है जांच

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि जल्द ही इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी पुणे के सफर सिस्टम के सर्वर से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सर्वर जुड़ जाएगा। इसके बाद गोरखपुर में प्रदूषण संबंधी सारी जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होने लगेगी।
 
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि सफर संयंत्र के माध्यम से हवा में पीएम-1, पीएम 2.5, पीएम-10, सल्फर डाइआक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड, कार्बन डाई आक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइड, नाइट्रस आक्साइड, नाइट्रोजन डाई आक्साइड और ओजोन की मात्रा की जांच की जाती है।

शहर के चौराहों पर लगाया जा सकेगा पॉल्यूशन डिस्प्ले बोर्ड
इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने के बाद शहर के चौराहों पर प्रदूषण स्तर संबंधी डिस्प्ले बोर्ड लगाया जा सकता है। सर्वर से जुड़ा होने की वजह से हरेक पल के प्रदूषण संबंधी जानकारी बोर्ड के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचती रहेगी। गौतम गुप्ता ने बताया कि शहर में चार चौराहों पर इस तरह का डिस्प्ले बोर्ड लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed